फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stones were pelted at the police vehicle which arrived after receiving information about the fight.

Faridabad News: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर किया पथराव

Thu, 17 Oct 2024 05:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Stones were pelted at the police vehicle which arrived after receiving information about the fight.
गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मच्छगर में नशे का सेवन कर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाई के घर पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। इस वारदात में बुजुर्ग दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर आई तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी पथराव कर दिया। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मच्छगर निवासी शिवानी धनकर ने बताया कि उनकी सहेली उनसे मिलने के लिए घर आई थीं। कुछ समय के बाद वह अपनी सहेली को छोड़ने के लिए दयालपुर कॉलोनी में गई। उस समय उनकी मां और पिता भी किसी काम से कहीं चले गए। घर पर उनका भाई रितिक अकेला था। तभी चाचा सतवेंदर उर्फ पिलर दो लोगों के साथ नशे का सेवन करने के बाद उनके घर पर आकर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। इस दौरान तीनों ने उनके ऊपर ईंट पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। ईंट पत्थर बरसाने के कारण उनकी छत के ऊपर लगी पानी की टंकी, छत की बाउंड्री वाल और मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले की शिकायत 112 पर पुलिस को दी गई। शिवानी ने बताया कि वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रही है। उसने इस घटना का विरोध किया और मारपीट का वीडियो बनाने लगी। आरोप है कि करीब साढ़े आठ बजे के बीच पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस उनके चाचा को समझाने का प्रयास कर रही थी तभी पुलिस आरोपी टीम पर भी पथराव करने लगे। उन्होंने पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। इससे अफरा तफरी मच गई। टीम के सदस्यों की सूचना पर पहुंची बल्लभगढ़ थाना और आईएमटी की टीम ने आरोपी चाचा सतवेंद्र को काबू कर लिया। आरोप है कि पुलिस के सामने ही आरोपियों ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए अपशब्द कहें।
विज्ञापन

------



दो घंटे तक बरसाए ईंट-पत्थर

आरोपियों ने शाम के करीब छह बजे से पथराव करना शुरू किया और आठ बजे तक ईंट-पत्थर बरसात रहे। उन्होंने बताया कि पिछले महीने उनके दादा के साथ चाचा मारपीट कर रहे थे। इसका विरोध उनके पिता ने किया था। उस दौरान भी चाचा से उनके पिता और भाई की कहासुनी हुई थी। इससे उसके चाचा रंजिश रखने लगे और वारदात को अंजाम दिया। उनके पिता किराना की दुकान चलाते हैं और उनका भाई बीसीए की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed