फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Still in poor category air, AQI 332

अब भी खराब श्रेणी में हवा, एक्यूआई 332

Mon, 18 Jan 2021 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Still in poor category air, AQI 332
अब भी खराब श्रेणी में हवा, एक्यूआई 332
विज्ञापन

फरीदाबाद। प्रदूषण का स्तर जिले में अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 332 दर्ज किया गया। हालांकि स्मॉग में अब कमी आई है, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है। जिले में पिछले तीन दिनों से प्रदूषण के स्तर में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। पहले प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था, जो अब थोड़ा कम होकर खराब की श्रेणी में आ गया है। पिछले तीन दिनों से एक्यूआई 300 के आस-पास बना हुआ है, जो पहले 450 से ऊपर पहुंच गया था। अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो बल्लभगढ़ की हवा कुछ साफ रही। यहां पर एक्यूआई 133 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि धूप निकलने की वजह से स्मॉग में कमी आई है। इससे एक्यूआई में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed