फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Steel smart toilets will be built in smart city Faridabad

Faridabad News: स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में बनेंगे स्टील के स्मार्ट टॉयलेट

Mon, 11 Sep 2023 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Steel smart toilets will be built in smart city Faridabad
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में नगर निगम स्मार्ट टाॅयलेट लगवाने की योजना पर काम कर रहा है। स्टील के बनने वाले स्मार्ट टॉयलेट में नीला कलर पुरुषों व पिंक महिलाओं के लिए होगा। इस तरह के टॉयलेट अहमदाबाद स्मार्ट सिटी में लगे हुए हैं। उन्हें देखने के लिए नगर निगम करनाल और फरीदाबाद से एक-एक अधिकारी अहमदाबाद जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद समेत अन्य जिलों में भी इस प्रोजेक्ट पर काम होगा।
प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट टाॅयलेट लगाने की योजना पर काम कर रही है। इसे लेकर कुछ लोगों ने स्थानीय शहरी निकाय विभाग और एफएमडीए के अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया गया था कि इस प्रकार के टॉयलेट स्मार्ट सिटी अहमदाबाद समेत अन्य शहरों में लगे हैं। इस प्रोजेक्ट को उच्चाधिकारी मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी लाए हैं। इसके बाद करनाल के नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा और नगर निगम फरीदाबाद के कार्यकारी अभियंता मुख्यालय नितिन कादियान को अहमदाबाद सिटी भेजने का निर्णय लिया गया है। दोनों अधिकारी अहमदाबाद में लगे स्मार्ट टॉयलेट प्रोजेक्ट को देखेंगे। दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट पर सरकार आगे काम करेगी। दोनों अधिकारी बुधवार को अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। अधिकारियों के मुताबिक अहमदाबाद में प्रमुख जगहों पर स्टील के स्मार्ट टॉयलेट लगे हैं। उन्हें इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि वह गंदे भी कम होते हैं। सरकार सभी प्रमुख जगहों पर इस प्रकार के टॉयलेट लगवाने पर विचार कर रही है। इसे कम जगह पर भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

----
ब्लू और पिंक कलर के स्मार्ट टायलेट में मिलेगी वाई-फाई की सेवा
योजना के अनुसार टाटा स्टील के बनने वाले स्मार्ट टॉयलेट में नीला रंग पुरुषों और पिंक कलर महिलाओं के लिए होगा। एक यूनिट में दो टॉयलेट का इंतजाम होगा। इसे इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि पानी का कम प्रयोग हो, सेंसर आधारित हैंडवॉश और वाई-फाई का भी विकल्प दिया जाएगा। टाॅयलेट से कमाई का भी इंतजाम होगा। इसके लिए विज्ञापन प्रदर्शित करने का भी विकल्प होगा। महिलाओं के टॉयलेट में उनकी जरूरतों के अनुसार अन्य इंतजाम होंगे। हालांकि बेहतर टॉयलेट यूज करने के लिए मामूली शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले का अनुभव रहा है खराब

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एफएससीएल) की ओर से साल 2018 में 10 स्मार्ट शौचालय स्थापित किए गए थे। यह शौचालय सेक्टर-19 पुलिस चौकी, गोपी कॉलोनी, एनआइटी 5, पुलिस चौकी के पास, सेक्टर-21डी मार्केट, मेट्रो स्टेशन, बड़खल के पास हैं। फिलहाल शौचालयों की हालत खराब है और कंडम हो चुके हैं। अधिकतर पर जंग लग गया है और दरवाजे, टोटियां समेत अन्य सामान गायब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed