Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   State-level trials for youth artistic gymnastics will be held on November 3rd.

Faridabad News: यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के लिए तीन नवंबर को होंगे राज्य स्तरीय ट्रायल

Mon, 02 Nov 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
State-level trials for youth artistic gymnastics will be held on November 3rd.
हिसार में आयोजित किए जाएंगे ट्रायल, जिले के करीब 20 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। प्रथम यूथ आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026-27 के लिए हरियाणा की टीम का चयन तीन नवंबर को होगा। हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन हिसार के महावीर स्टेडियम में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित करेगा। ट्रायल में प्रदेश के पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
खिलाड़ियों को सुबह 10 बजे रिपोर्ट करना होगा। फरीदाबाद से करीब 20 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। जिम्नास्टिक एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक 100 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से करीब 10 फरीदाबाद के हैं। जिले से 8 से 10 खिलाड़ी और रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एसोसिएशन के प्रशासक के अनुसार, चयन प्रक्रिया जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) के नियमों के तहत होगी। यह प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रखी जाएगी।
विज्ञापन

ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 23 से 30 नवंबर तक मुंबई के मालाड स्थित आईएनएस हमला में आयोजित होगी। इसका उद्देश्य प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर देना है। यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed