फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   State-level badminton player abducted, beaten for three days, dies

Faridabad News: स्टेट लेवल बैडमिंटन खिलाड़ी को अगवा कर तीन दिन तक मारपीट, मौत

Sat, 23 May 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
State-level badminton player abducted, beaten for three days, dies
तिगांव क्षेत्र में लड़की के घर के बाहर घायल अवस्था में मिला, अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

भिवाड़ी के गांव सैदपुर का रहने वाला था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्टेट लेवल बैडमिंटन खिलाड़ी भिवाड़ी के सैदपुर गांव निवासी 21 वर्षीय मोनू की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या की गई है। मोनू का अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मोनू घायल अवस्था में लड़की के घर के बाहर मिला था।
चाचा नरेंद्र के अनुसार, मोनू ने इस बार 12वीं की परीक्षा दी थी। उसने करीब 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वह स्कूल की ओर से स्टेट लेवल बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुका था। जिला स्तर पर कई मेडल जीत चुका था। उसके पिता भीम सिंह चालक हैं और परिवार में दो भाई हैं। उन्होंने बताया कि तिगांव क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी का अपने मामा के यहां सैदपुर आना-जाना था। इसी दौरान उसकी दोस्ती मोनू से हुई। पुलिस के अनुसार, मोनू अप्रैल में लड़की को अपने साथ ले गया था। लड़की के पिता ने तिगांव थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने लड़की को तलाश कर परिवार को सौंप दिया। मोनू तब से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

तीन दिनों तक मारपीट का आरोप
परिजनों का आरोप है कि 17 मई को मोनू यह कहकर घर से निकला था कि वह पुलिस जांच में शामिल होने जा रहा है लेकिन रास्ते में लड़की के परिवार के लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि तीन दिन तक उसके साथ लगातार मारपीट की गई। यातनाएं दी गईं। चाचा नरेंद्र के मुताबिक, 20 मई को पुलिस का फोन आया कि मोनू घायल अवस्था में लड़की के घर के बाहर मिला है। इसके बाद परिवार उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दो आरोपियों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed