फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Star campaigners of parties will shout in the district today

Faridabad News: जिले में आज पार्टियों के स्टार प्रचारक भरेंगे हुकार

Tue, 24 Sep 2024 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Star campaigners of parties will shout in the district today
एनआईटी और तिगांव विधानसभा में जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री, हुड्डा बड़खल और दुष्यंत चौटाला एनआईटी विधानसभा में करेंगे प्रचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव का खुमार अब शहर में सिर चढ़कर बोल रहा है। भाजपा, कांग्रेस और जजपा जैसी पार्टियों के स्टार प्रचारकों ने जिले के विधानसभा क्षेत्रों का दौर करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एनआईटी और तिगांव विधानसभा में जनसभा करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बड़खल में जनसभा करेंगे। वहीं, तिगांव विधानसभा में दुष्यंत चौटाला अपने प्रत्याशी के लिए हुंकार भरेंगे।

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तिथि पास आती जा रही है, चुनाव का रंग भी शहरभर में जमकर चढ़ रहा है। ऐसे में पार्टियों के स्टार प्रचारकों के जिले की छह विधानसभाओं में अलग-अलग दौरे और जनसभाएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को सीएम और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी तिगांव और एनआईटी विधानसभा में जनसभाएं करेंगे। भाजपा प्रवक्ता विनोद गुप्ता ने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी शाम चार बजे तिगांव विधानसभा की नवीन नगर इस्माइलपुर में प्रत्याशी राजेश नागर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद एनआईटी विधानसभा की डबुआ कालोनी में भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना के पक्ष में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश के बड़े नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा बड़खल विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह के पक्ष में प्रचार के लिए एनआईटी-1 मार्केट में जनसभा करेंगे। इसके अलावा जजपा नेता दुष्यंत चौटाला तिगांव विधानसभा में खेड़ी कलां में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नरेंद्र मोदी की रैली में प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार की भीड़ ले जाने का लक्ष्य
फरीदाबाद और पलवल जिले की नौ विधानसभा के मतदाताओं को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी रैली 2 अक्तूबर को पलवल के गतपुरी में रखी गई है। भाजपा नेताओं का दावा है कि यहां सभी नौ विधानसभा से एक लाख से अधिक लोगों की जनता उन्हें सुनने के लिए आएगी। फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा से करीब 10-10 लोगों को पलवल की रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

---
योगी और पुष्कर सिंह धामी की होंगी जनसभाएं
विधानसभा चुनाव के लिए फरीदाबाद में आगामी दिनों में भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के भी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed