{"_id":"5749837b4f1c1b9b37691239","slug":"ssa-employee-got-summer-vacation-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसए कर्मचारियों को मिला ग्रीष्मकालीन अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसए कर्मचारियों को मिला ग्रीष्मकालीन अवकाश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 29 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के अवकाश की घोषणा हो गई है। राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में सभी जिला परियोजना संयोजकों को पत्र जारी कर आदेश दिए है।
विज्ञापन
हालांकि पत्र में यह भी कहा गया है कि अवकाश के दिनों में यदि डीडीओ को कर्मचारी की जरूरत पड़ेगी, तो कर्मचारी को कार्यालय बुलाया जा सकता है। दरअसल, शिक्षा विभाग ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 23 मई से सरकारी स्कूलों में एक माह की छुट्टी घोषित की थी।
विज्ञापन
लेकिन हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद को इसके दायरे से बाहर रखा गया। परिषद में अधिकांश कर्मचारी डेपुटेशन पर गए शिक्षक हैं। छुट्टी न होने के कारण उन्हें भीषण गर्मी में काम करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
कर्मचारियों की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य परियोजना निदेशक ने छुट्टी जारी कर दी है। इस संबंध में जिला परियोजना संयोजक सतेंद्र वर्मा ने बताया कि एसएसए के तहत काम करने वाले कर्मचारियों भी अब छुट्टियों का फायदा उठा सकते है।