फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sri Lankan officials given information on digital services

Faridabad News: श्रीलंका के अधिकारियों को दी गई डिजिटल सेवाओं की जानकारी

Fri, 02 May 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sri Lankan officials given information on digital services
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में बृहस्पतिवार को नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें श्रीलंका सिविल सर्विस के अधिकारियों काे डिजिटल सेवाओं के संबंध में जानकारियां दी गई। इसका नेतृत्व कोर समन्वयक डॉ. एपी सिंह और अध्यक्षता जिला परिषद के सीईओ सतबीर मान ने की।

उन्होंने बताया कि श्रीलंका के अधिकारियों को प्रदेश सरकार की ओर संचालित डिजिटल सेवाओं के विषय में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस मौके पर उन्होंने अंत्योदय सरल पोर्टल के विषय में बताया कि इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं के विषय में जानकारियां मिलती हैं। जबकि सीएम विंडो के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का ऑनलाइन समाधान किया जाता है। वहीं, फेस लेस डिजिटल सुविधा की भी जानकारी दी गई। इसी प्रकार सरल पोर्टल के माध्यम से लोगों के आम जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाता है। । इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी साझा की गई। इस मौके पर श्रीलंका के पेंशन डिपार्टमेंट के महानिदेशक चामिंडा ने अधिकारियों से कई मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, सीईओ जिला परिषद सतबीर मान एवं सीटीएम अंकित ने श्रीलंका के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed