फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sports nurseries started in government schools, private institutions are waiting

Faridabad News: सरकारी स्कूलों में शुरू हुईं खेल नर्सरियां, प्राइवेट संस्थानों को इंतजार

Fri, 13 Jun 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sports nurseries started in government schools, private institutions are waiting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार की खेल नर्सरी योजना के तहत 25 नई खेल नर्सरियां शुरू की जानी हैं। फिलहाल इनमें से 9 नर्सरियां कुछ सरकारी स्कूलों में शुरू कर दी गई हैं, लेकिन निजी संस्थानों को अब भी इन नर्सरियों का इंतजार है।
इस योजना के तहत खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और बेहतर डाइट के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 18 वर्ष के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता मिलती है। खेल विभाग की कार्यकारी जिला अधिकारी आशा रानी ने बताया कि सरकारी स्कूलों में नर्सरियों को शुरू कर दिया गया है और जल्द ही प्राइवेट स्कूलों में भी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेलों के माध्यम से बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन


इन स्कूलों में शुरू हुईं खेल नर्सरियां
मोठूका के जवाहर नवोदय विद्यालय में हैंडबाल, चंदावली के सीनियर सेकंडरी स्कूल में वॉलीबॉल, गढ़खेड़ा हाई स्कूल में एथलेटिक्स, एनआईटी-3 के मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल में हैंडबाल, सीही के सीनियर सेकंडरी स्कूल में हॉकी, बल्लभगढ़ के सीनियर सेकंडरी स्कूल में जूडो, पाली पंचायत क्षेत्र के स्कूल में एथलेटिक्स और कबड्डी तथा गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फुटबॉल की नर्सरी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed