फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Special campaign of traffic police, 5081 challans in 10 days

Faridabad News: ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 10 दिन में 5081 चालान

Wed, 17 Sep 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Special campaign of traffic police, 5081 challans in 10 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 14 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देश और पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान 10 दिन में कुल 5081 चालान जारी किए गए।
डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान मुख्य रूप से संभावित दुर्घटना स्थलों और नेशनल हाईवे-44 पर चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 10 दिन में कुल 5081 चालान जारी किए गए। इनमें लेन ड्राइविंग नियम तोड़ने पर 4321, अनधिकृत शोर जैसे डीजे, लाउडस्पीकर, बुलेट पटाखा, सायरन और प्रेशर हॉर्न पर 220 तथा नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर 540 चालान शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस सख्ती का मकसद लापरवाह चालकों पर नियंत्रण पाना है जो अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालते हैं।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी ने कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यातायात नियमों का पालन करे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सूचना देने के लिए नागरिक फरीदाबाद ट्रैफिक कंट्रोल रूम (0129-2267201) या डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed