{"_id":"6a1b2f1661512666aa072f94","slug":"soul-takers-11-beat-players-academy-by-3-wickets-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71188-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सोल टेकर-11 ने प्लेयर्स अकादमी को 3 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सोल टेकर-11 ने प्लेयर्स अकादमी को 3 विकेट से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार को प्लेयर्स अकादमी और सोल टेकर 11 अकादमी के बीच खेले गए 20 ओवर के मैच में सोल टेकर 11 ने तीन विकेट से बाजी मार ली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्लेयर्स अकादमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। टीम की ओर से ध्रुव दीक्षित ने 26 गेंदों में 57, कप्तान यश दीक्षित ने 22 गेंदों में 58 और भागवत ने 25 गेंदों में 45 रनों की तेजतर्रार पारियां खेली। सोल टेकर की तरफ से गेंदबाजी में मयंक और पारस ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि रमन को एक सफलता मिली।
जीत के लिए 239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोल टेकर 11 की टीम ने यह मुकाबला पांच गेंद शेष रहते ही सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। सोल टेकर की इस जीत के नायक चौधरी रहे, जिन्होंने 41 गेंदों में 88 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इसके अलावा सचिन ने 36 और अजीत ने 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्लेयर्स अकादमी की ओर से गेंदबाज ओम प्रकाश ने चार विकेट झटके, जबकि रत्नेश और ध्रुव दीक्षित ने एक-एक विकेट लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोल टेकर 11 के खिलाड़ी चौधरी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।