फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Soon you will be able to see short film on Nikita murder case

जल्द ही देख सकेंगे निकिता हत्याकांड पर बनी शॉर्ट फिल्म

Thu, 09 Sep 2021 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Soon you will be able to see short film on Nikita murder case
फरीदाबाद (कैलाश गठवाल)। चर्चित निकिता तोमर मर्डर केस पर बनी शॉर्ट फिल्म यूट्यूब पर देख सकेंगे। फिल्म की शूटिंग गुरुग्राम में हुई है। इसमें कॉलेज के सामने हुए गोलीकांड के सीन का रूपांतरण दिखाया गया है। बेहद कम समय की बनी इस मूवी में कोई डायलॉग नहीं होंगे।
विज्ञापन

फिल्म बनाने वाले ऋतुराज ने बताया कि मामला अभी कोर्ट में है, इसलिए निकिता के नाम और हत्याकांड की जगह आदि को नहीं दिखाया जा रहा है। कुछ घटनाओं को भी बदला गया है। पूरी घटना को केवल दृश्यों और बैक ग्राउंड म्यूजिक के जरिये दर्शकों को दिखाया जाएगा। घटना को समझाने के लिए हिंदी में बीच-बीच में स्क्रिप्ट डाली गई है, ताकि घटना की तारीख व मामले को समझने में आसानी हो। ऋतुराज थियेटर कलाकार हैं। करीब पांच से सात लोगों ने मिलकर इस 15 मिनट की फिल्म को बनाया है। इसमें दिखाया जाएगा कि एक लड़का और लड़की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मिलते हैं।
विज्ञापन

दोनों एक ही स्कूल के हैं। दोनों में दोस्ती हो जाती है और साथ घूमना आदि भी होने लगता है। लड़की को जब पता लगता है कि लड़का मुस्लिम है, इसके बाद वह उससे दूरी बनानी शुरू कर देती है। इस बात से आहत होकर लड़का अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की के अपहरण का प्रयास करता है। विरोध करने पर उसकी हत्या कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल ऋतुराज, फिल्म का मकसद केवल ये दर्शाना है कि कम उम्र के आकर्षण में गलत संगत बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। जल्द ही फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड किया जाएगा। बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर की उसके कॉलेज के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के दोषी तौसीफ और रेहान को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। मामला अब हाई कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed