फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sonu murder case : class 9th student arrested by police

नौवीं कक्षा के छात्रों ने की थी सोनू की हत्या

Wed, 10 Feb 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
sonu murder case : class 9th student arrested by police
फरीदाबाद। ददसिया गांव में 4 फरवरी को 23 वर्षीय कैंटर चालक सोनू की हत्या उसके दो नाबालिग दोस्तों ने की थी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दोनों किशोरों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। दोनों आरोपी नौवीं कक्षा के छात्र हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोनू का शव यमुना के पास गड्ढे में पड़ा मिला था। पास ही उसकी बाइक पड़ी थी। हत्या चाकू से गोदकर की गई थी। जांच में पता चला कि सोनू की आरोपी किशोरों के साथ अच्छी दोस्ती थी। 3 फरवरी को सोनू उन्हें बाइक पर बिठाकर ददसिया में यमुना के पास ले गया था। क्राइम ब्रांच का दावा है कि यहां उसने चाकू के बल पर किशोरों के शारीरिक शोषण का प्रयास किया। बात मारपीट तक पहुंच गई। किशोरों ने चाकू छीनकर उस पर ताबड़तोड़ वार किए और हत्या कर दी। दोनों किशोरों ने सोनू का शव गड्ढे में डाला और पैदल ही चले आए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। क्राइम ब्रांच को जांच में पता चला कि सोनू ने आखिरी कॉल एक आरोपी किशोर को की थी। वारदात वाले दिन दोनों सोनू के साथ बाइक पर भी देखे गए थे। क्राइम ब्रांच की शुरुआती पूछताछ में किशोरों ने कहा कि सोनू ने उन्हें कुछ दूरी पर ही बाइक से उतार दिया था। वह अन्य दो युवकों के साथ वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों किशोर चेहरे से बेहद मासूम हैं। उनकी कद-काठी बच्चों जैसी है। जांच टीम ने उनकी बात पर विश्वास कर लिया। क्राइम ब्रांच ने जांच अन्य कोणों पर शुरू की, लेकिन हर बार शक उन्हीं पर पहुंचता। क्राइम ब्रांच ने और तथ्य जुटाए तो घटना के दिन एक किशोर के मोबाइल की लोकेशन ददसिया के आसपास दिखी। यह बात किशोरों को बताई गई तो उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed