{"_id":"6af36cb0afdf9dcfa6060c57","slug":"soil-not-removed-from-streets-after-sewer-line-installation-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85003-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीवर लाइन डालने के बाद गलियों से नहीं हटाई मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीवर लाइन डालने के बाद गलियों से नहीं हटाई मिट्टी
विज्ञापन
संजय कॉलोनी के लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी की 30 फीट रोड पर सीवर लाइन डालने के बाद गलियों में लगा मिट्टी का ढेर नहीं हटाया गया है। खुदाई के दौरान निकाली गई मिट्टी गलियों और घरों के सामने जमा है। इससे रास्ते संकरे हो गए हैं और लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई जगह मिट्टी के ढेर के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन आसानी से नहीं निकल पा रहे हैं। घरों से निकलने और वापस आने में भी लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि गलियों की स्थिति ऐसी है कि किसी मरीज या बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन घर तक पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है।
सीवर लाइन डालने के लिए गलियों में खुदाई की गई थी। काम पूरा होने के बाद न तो मिट्टी हटाई गई और न ही रास्तों को समतल कराया गया। मिट्टी जमा होने के कारण लोगों को अपने घर से निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रास्ता इतना संकरा हो गया है कि सामने से दूसरा वाहन आने पर निकलने के लिए जगह नहीं बचती। पैदल चलने वालों को भी मिट्टी के ढेर के बीच से रास्ता बनाकर गुजरना पड़ता है।
नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि सीवर लाइन डालने के बाद प्रभावित गलियों की मरम्मत कराई जाएगी और मिट्टी हटवाकर रास्तों को समतल किया जाएगा।