फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Society's problems placed before MLA

Faridabad News: विधायक के सामने रखीं सोसाइटी की समस्याएं

Fri, 04 Aug 2023 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Society's problems placed before MLA
विधायक ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया
विज्ञापन

फोटो-

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर 77 स्थित बीपीटीपी पार्कलैंड प्राइड सोसाइटी में विधायक राजेश नागर ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। आरडब्ल्यूए की ओर से विधायक को एक मांगपत्र भी सौंपा गया है। जिस पर विधायक ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भूपेंद्र अधाना ने बताया कि बिल्डर द्वारा फ्लैट मालिकों के कैम शुल्क में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी की गई है जो कि पूरी तरह से गलत है। इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने विधायक से कहा इस मामले में दखल देकर परेशानी को दूर करें। इसके अलावा बिल्डर की ओर से किए जाने वाले अनेक कार्यों को भी लंबित रखा गया है। इनमें सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, क्लब सुविधा, आरसीसी सडकें, स्ट्रीट लाइटें, विद्युतीकरण के लंबित कार्य, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सुरक्षा व्यवस्था, सीवरेज ओवरफ्लो, पार्क में ओपन जिम एवं बेंच आदि के अनेक कार्य शामिल हैं। इसके कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक राजेश नागर ने सभी की समस्याओं को ध्यान से सुना और बिल्डर को मौके पर ही इन समस्याओं को दूर करने के लिए कहा। नागर ने कहा कि यदि बिल्डर खरीददारों के साथ हुए एग्रीमेंट का पालन नहीं करता है तो सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एमपी सिंह, महासचिव अशोक रावल, कोषाध्यक्ष भवनीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed