{"_id":"6a07756545a1fab0dd07ab3e","slug":"society-residents-troubled-by-power-cuts-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70060-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली कटौती से परेशान सोसाइटी के निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली कटौती से परेशान सोसाइटी के निवासी
विज्ञापन
आरोप-कटौती से पहले निवासियों को नहीं दी जा रही जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर - 70 स्थित आगमन सोसाइटी के निवासी बिजली कटौती से परेशान हैं। निवासियों के मुताबिक बिना किसी जानकारी के उनके फ्लैट की बिजली काटी जा रही है। इसके चलते निवासी भीषण गर्मी में रहने को मजबूर हैं।
निवासी प्रभाकर व अंकित ने बताया कि बिजली मीटर प्रीपेड हैं। यदि सोसाइटी में शुल्क न भरने को लेकर बिजली काटी जा रही है, तो पहले आरडब्ल्यूए का कर्तव्य बनता है कि जिन लोगों ने रुपये नहीं दिए हैं उनको शुल्क भरने को लेकर एक बार याद दिलाया जाए। मेल या संदेश भेजा जाए, जिससे लोग समय रहते रखरखाव शुल्क दे दें। बिना किसी जानकारी के बिजली काट देना सही नहीं है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
निवासी जगदीश ने बताया कि नियम के मुताबिक रखरखाव शुल्क न देने पर अन्य सुविधाएं रोकी जा सकती हैं जिसमें साफ- सफाई, लेबर व प्लंबर आदि सुविधाएं निष्कासित की जा सकती हैं, लेकिन बिजली नहीं काटी जा सकती। सभी निवासियों के बिजली मीटर प्रीपेड हैं।
विज्ञापन
निवासी बबीता ने बताया कि उनके पति दफ्तर गए थे और बुधवार को उनके फ्लैट की बिजली काट दी गई। इसके चलते उन्हें भीषण गर्मी में दिन निकालना पड़ा। इस बारे में जब रखरखाव शुल्क के लिए बैठे पदाधिकारियों से बात की घई तो उन्होंने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से बात करने को कहा। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि सिस्टम अपग्रेड किया जा रहा है। इसके कारण बिजली काटी गई है।
इसके अलावा निवासियों का यह भी आरोप है कि सोसाइटी में केवल कुछ लोगों को ही परेशान किया जा रहा है। सोसाइटी में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने रखरखाव शुल्क नहीं दिया है, लेकिन उनकी बिजली नहीं काटी जा रही। वहीं, आरडब्ल्यूए प्रधान सुरेश गोयल का कहना है कि जिन निवासियों ने रखरखाव शुल्क नहीं दिया, उनकी बिजली काटी गई है।