फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Society lift collapses, three women including daughter injured

Faridabad News: सोसाइटी की लिफ्ट गिरी, बच्ची सहित तीन महिलाएं घायल

Tue, 30 Jan 2024 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Society lift collapses, three women including daughter injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-45 स्थित सर्वोम होम्स सोसाइटी की लिफ्ट शुक्रवार रात अचानक से गिर गई। घटना में एक बच्ची सहित तीन महिलाओं को मामूली चोट आई। लिफ्ट में छह से अधिक लोग थे। सेक्टर-46 चौकी में लोगों ने बिल्डर के खिलाफ शिकायत दी है।
शुक्रवार रात सोसाइटी की लिफ्ट का तार अचानक टूट गया। घटना के दौरान लिफ्ट में छह से अधिक लोग थे जो अंदर ही फंस गए। किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और लोग बाहर आए। एक बच्ची और दो महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। यह परिवार दिल्ली से सोसाइटी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। लिफ्ट से उतरते समय हादसा हो गया। सोसाइटी में करीब 30 परिवार हैं। यहां कोई आरडब्ल्यूए नहीं है। एक कंपनी यहां की देखरेख का काम करती है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी है। चोट लगने या घायल होने संबंधी बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से अस्पताल की रिपोर्ट भी मांगी है, लेकिन उन्होंने कोई कागजात अभी तक नहीं दिए। लिफ्ट में क्या तकनीकी परेशानी हुई, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मपाल, सेक्टर-46 चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed