फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Smart parking exercise started in Faridabad

Faridabad News: फरीदाबाद में स्मार्ट पार्किंग की कवायद शुरू, जाम से मिलेगी निजात

Thu, 04 Sep 2025 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Smart parking exercise started in Faridabad
सेंसर और डिजिटल डिस्प्ले की मदद से वाहन चालक को तुरंत मिलेगी जानकारी, किस स्थान पर खाली है पार्किंग
विज्ञापन


मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम फरीदाबाद ने स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था लागू करने की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत ऑफ-स्ट्रीट पार्किंग स्थलों पर आधुनिक तकनीक से लैस पार्किंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। इससे न केवल लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक पार्किंग मिलेगी बल्कि शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।

स्मार्ट पार्किंग लागू होने के बाद लोगों को पार्किंग स्थल खोजने में समय और ईंधन की बर्बादी नहीं होगी। सेंसर और डिजिटल डिस्प्ले की मदद से वाहन चालक को यह जानकारी तुरंत मिल जाएगी कि किस स्थान पर पार्किंग खाली है। इससे यातायात सुगम होगा और सड़कों पर बेवजह खड़े वाहन कम होंगे।
विज्ञापन


नई व्यवस्था में मोबाइल एप और डिजिटल भुगतान प्रणाली भी जोड़ी जाएगी। इससे पार्किंग शुल्क पूरी तरह पारदर्शी होगा और लोगों को तय दर से अधिक भुगतान नहीं करना पड़ेगा। रसीद सीधे मोबाइल पर उपलब्ध होगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के साथ मिलेगी सुविधा
स्मार्ट पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे वाहन चोरी और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी। पार्किंग स्थल रोशनी और सुरक्षा कर्मियों से भी लैस होंगे, जिससे रात के समय भी वाहन मालिकों को निश्चिंत होकर वाहन खड़ा करने की सुविधा मिलेगी।

व्यापारियों और बाजारों को मिलेगा फायदा
एनआईटी, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर मार्केट जैसे क्षेत्रों में पार्किंग सबसे बड़ी समस्या रही है। यहां अक्सर लोग अवैध तरीके से गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे खरीदारों और दुकानदारों दोनों को परेशानी होती है। स्मार्ट पार्किंग लागू होने के बाद बाजारों तक पहुंचना आसान होगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

शहर के विकास की ओर कदम
नगर निगम का मानना है कि यह परियोजना शहर को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राजस्व साझेदारी के मॉडल से निगम को भी आमदनी होगी, जिसे अन्य नागरिक सुविधाओं पर खर्च किया जा सकेगा। इस तरह यह योजना केवल पार्किंग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि शहर के समग्र विकास में योगदान देगी।


वर्जन

फरीदाबाद के विकास के लिए नगर निगम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में लोगों को इन परियोजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।- नितिन, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed