Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Slums and encroachments were removed using bulldozers.

Faridabad News: बुलडोजर चलाकर झुग्गियां और कब्जे हटाए

Fri, 27 Nov 2026 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Slums and encroachments were removed using bulldozers.
फरीदाबाद। गांधी कॉलोनी स्थित हनुमान रोड से भगत सिंह चौक तक सड़क के चौड़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम ने रास्ते में बाधा बने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को गांधी कॉलोनी स्थित हनुमान रोड पर बुलडोजर चलाकर झुग्गियों और अवैध कब्जों को हटाए। इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के साथ स्लिप रोड बनाई जानी है। इसके लिए निगम अतिक्रमण हटाकर रास्ता साफ करने में जुटा है।
विज्ञापन


वहीं, सड़क किनारे और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को नगर निगम ने सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। निगम की ओर से भगत सिंह चौक से हनुमान मंदिर क्षेत्र में मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में कब्जे नहीं हटाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ प्रशासनिक और पुलिस कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का खर्च और जिम्मेदारी भी कब्जाधारियों की होगी। नगर निगम की ओर से 25 नवंबर को जारी सूचना के तहत संबंधित क्षेत्र में सड़क किनारे और सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे स्वयं हटाने के लिए कहा गया है। लोगों को सार्वजनिक रूप से सूचना देकर कार्रवाई से पहले अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया है। निगम ने चेतावनी में न्यायालयों के आदेशों का भी हवाला दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed