{"_id":"6a342cca6605fd3f880cc2ce","slug":"sixth-accused-arrested-in-surajkund-mela-accident-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72678-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सूरजकुंड मेला हादसे मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सूरजकुंड मेला हादसे मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत, फरवरी में हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में फरवरी में सुनामी झूले के टूटने से हुए हादसे की जांच में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुनामी झूले को असेंबल करने वाले व्यक्ति को सूरजकुंड कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रईस अहमद निवासी गांव खतौली, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई है। पुलिस इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सात फरवरी 2026 को सूरजकुंड मेले में लगे सुनामी झूले के टूटने से बड़ा हादसा हुआ था। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य चल रहा था, तभी झूले का दूसरा हिस्सा भी टूट गया। इस दौरान आम लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गए थे, जबकि कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे। घटना के संबंध में थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज कर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।