{"_id":"6a4552996052e06fb9009808","slug":"six-children-rescued-from-child-labour-during-a-special-drive-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73792-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विशेष अभियान में छह बच्चे बाल श्रम से कराए मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विशेष अभियान में छह बच्चे बाल श्रम से कराए मुक्त
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड मार्केट समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर मारे छापे, बाल कल्याण समिति के समक्ष किया गया पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बाल श्रम के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रशासन की संयुक्त टीम ने छह बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट तथा शक्तिवाहिनी संस्था की संयुक्त टीम ने बुधवार को ग्रीन फील्ड मार्केट सहित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, कपड़ा और इलेक्ट्रिक की दुकानों समेत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापे मारे।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान बाल श्रम में लगे छह बच्चों की पहचान कर उन्हें तत्काल मुक्त कराया गया। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। अभियान के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को भी बाल श्रम निषेध कानूनों की जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रदीप कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य से जोड़ना तथा उन्हें बाल श्रम से मुक्त कर मुख्यधारा में लाना है।