फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sitting on the car roof during the journey proved costly.

Faridabad News: कार की छत पर बैठकर सफर पड़ा महंगा, मालिक का 14 हजार का चालान

Thu, 16 Jul 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sitting on the car roof during the journey proved costly.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर चलती कार की छत पर बैठकर सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। छांयसा क्षेत्र के पास हुई इस घटना में कार मालिक का 14 हजार रुपये का पोस्ट चालान किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले वायरल हुए वीडियो में एक सेंट्रो कार सब्जियों से पूरी तरह भरी हुई दिखाई दे रही थी। कार में जगह नहीं बचने के कारण एक युवक छत पर बैठकर सफर कर रहा था। पीछे चल रहे वाहन चालक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में आया।
विज्ञापन




जांच के दौरान वाहन की पहचान कर मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि वाहन चालक पर पुलिस आदेश की अवहेलना, वाहन के बाहर व्यक्ति को बिठाकर ले जाना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होना तथा आवश्यक दस्तावेज साथ न रखने सहित कई उल्लंघनों में 14 हजार रुपये का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्याली चौक के पास ऑटो चालक के स्टंट का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed