{"_id":"6af20d59fb6a7f27e800d6c4","slug":"sisters-will-apply-a-tilak-and-pray-for-their-brothers-happiness-and-prosperity-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84889-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तिलक लगाकर बहनें करेंगी भाई की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तिलक लगाकर बहनें करेंगी भाई की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन
कल मनाया जाएगा भाई दूज का त्योहार, घरों में तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करेंगी। वहीं भाई भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह जताएंगे। पर्व को लेकर घरों में तैयारियां की जा रही हैं। बहनों के लिए यह दिन केवल पूजा और तिलक की रस्म तक सीमित नहीं, बल्कि बचपन की यादों को ताजा करने और रिश्ते की मिठास को महसूस करने का भी अवसर है।
भाई दूज पर बहनें शुभ मुहूर्त में पूजा की थाली सजाएंगी। इसमें रोली, अक्षत, दीपक और मिठाई रखकर भाइयों का तिलक करेंगी। इसके बाद उन्हें मिठाई खिलाकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। मान्यता है कि इस दिन बहन के हाथों तिलक करवाने से भाई को सुख-समृद्धि और लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। दूर रहने वाले भाई-बहन भी फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देंगे।
बहनों के लिए खास है भाई दूज का त्योहार
भाई के माथे पर तिलक लगाते समय मन में बस यही कामना रहती है कि वह हमेशा स्वस्थ और खुश रहें। - कविता
जरूरत पड़ने पर मेरे भाई हमेशा साथ खड़े रहते हैं। यही इस रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात है। - नेहा शर्मा
त्योहार पर भाई को तिलक लगाना और मिठाई खिलाना मेरे लिए हर साल का सबसे खास पल होता है। - दया
ऐसे त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाते हैं। मैं हर साल भाई की अच्छी सेहत और तरक्की की कामना करती हैं। - पुष्पा