फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Siren will be sounded at 4 o'clock today to deal with emergency, preparations will be tested

Faridabad News: आपात स्थिति से निपटने के लिए आज 4 बजे बजेगा सायरन, परखी जाएंगी तैयारियां

Wed, 07 May 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Siren will be sounded at 4 o'clock today to deal with emergency, preparations will be tested
जिला उपायुक्त ने की बैठक, जिला मुख्यालय, उपमंडल कार्यालय, पुलिस विभाग और अस्पताल का किया गया है चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण माहौल के बीच आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए बुधवार शाम 4 बजे जिला प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल किया जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय, उपमंडल कार्यालय, पुलिस विभाग और अस्पताल का चयन किया गया है। इसमें सरकारी विभाग और निजी एजेंसियों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन नागरिक सुरक्षा, आपातकालीन प्रबंधन और प्राकृतिक आपदाएं प्रभावी प्रबंधन पर आधारित होगा। ग्रामीण स्तर पर इसकी तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। यह जानकारी जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने लघु सचिवालय में मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर बैठक के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को केंद्र व राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार एयर रेड, ब्लैक आउट, आगजनी, सिविल डिफेंस, सर्च व रेस्क्यू, ऑपरेशन संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बगैर फोन सेवाएं, आपातकालीन सेवा जैसे अस्पताल के लिए पावर सप्लाई बैकअप, ग्रामीण स्तर तक हूटर (सायरन) के माध्यम से आपात कालीन स्थिति की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान जिला मुख्यालय, उपमंडल व पुलिस स्तर तक नियंत्रण कक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तत्परता को परखना और विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान प्रतिक्रिया समय और कार्यप्रणाली की जांच की जाएगी। अभ्यास के दौरान टीमवर्क, समन्वय और सुरक्षा प्रक्रियाओं की दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। मॉक ड्रिल में अग्नि, भूकंप, बाढ़ और आतंकवादी हमले जैसी विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयारियां परखी जाएंगी। वहीं, तुरंत निर्णय लिया जाएगा। मॉक ड्रिल सुरक्षा बलों, चिकित्सा टीमों, नागरिक प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान, घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्यों की रणनीतियों का अभ्यास किया जाएगा। इसमें घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करना। प्राथमिक चिकित्सा देना और अधिकारियों की ओर से तय किए गए मार्गों का पालन करना होगा। मॉक ड्रिल के आयोजन से यह संदेश दिया जाएगा कि नागरिक सुरक्षा किसी भी राष्ट्र की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसे संगठित होकर संभालने की आवश्यकता है, किसी भी आपातकालीन स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके। बैठक में सीईओ जिला परिषद् सतबीर मान, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, डीसीपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
आपात स्थिति में इन बातों का रखें ध्यान
- अपने आस-पास के एरिया में चिन्हित सुरक्षित आश्रय स्थल की जानकारी पहले से रखें ताकि आपात स्थिति में वहां पहुंच जाएं।
- सोसाइटी में रहते हैं तो निकलते समय लिफ्ट की बजाय सीढि़यों का प्रयोग करें ताकि बिजली कटने पर फंस न जाएं।
- अपने लिए 7 दिन का राशन, पानी, दवाइयां और मास्क का इंतजाम करके रखें।
- घर से निकलते समय बिजली का मेन स्विच, गैस सिलिंडर बंद करना न भूलें।
- परिवार के सदस्यों का ब्लड ग्रुप, आधार कॉपी और फोटो साथ रखें।
- घर में हैं तो खिड़कियों से दूर रहें और बाथरूम या कंक्रीट वाली दीवार के पास शरण लें
- बच्चों और बुजुर्गों को मानसिक रूप से शांत रखने के लिए संवाद करें और हर समय सकारात्मक सोच और संयम बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed