फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   SIR: Disposal of claims and objections to begin today.

एसआईआर : आज से शुरू होगा दावों-आपत्तियों का निपटारा

Wed, 30 Sep 2026 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
SIR: Disposal of claims and objections to begin today.
6 लाख 83 हजार लोगों को जारी किए गए थे नोटिस, 1.79 लाख मतदाताओं की सुनवाई लंबित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 प्रक्रिया तेजी से चल रही है। एसआईआर के तहत मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में फरीदाबाद में बड़ी संख्या में मामलों की सुनवाई अभी बाकी है। निर्वाचन आयोग ने जिले में मतदाता सूची से जुड़े 6 लाख 83 हजार 750 लोगों को नोटिस जारी किए थे। इनमें से 1 लाख 79 हजार 97 मामलों में अभी सुनवाई नहीं हो सकी है। इस तरह जारी किए गए कुल नोटिस में करीब 26 प्रतिशत मामले अब भी लंबित हैं। ऐसे में प्रदेश में लंबित मामलों की संख्या के लिहाज से फरीदाबाद सबसे आगे है।

30 सितंबर को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब एक अक्तूबर से इनके निपटारे की प्रक्रिया शुरू होगी। नोटिस प्राप्त मामलों की सुनवाई और निपटारा 28 अक्तूबर तक पूरा किया जाना है। इसके बाद छह नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने की अपील की है। किसी भी तरह की सहायता के लिए संबंधित बीएलओ, ईआरओ और एईआरओ से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी जानकारी ली जा सकती है। नोटिस जारी करने के प्रमुख कारणों में मतदाताओं के नाम और पते में विसंगति तथा वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज रिकॉर्ड से वर्तमान विवरण का मिलान नहीं होना शामिल रहा। नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपने दावे के समर्थन में निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने थे लेकिन भारी संख्या में मतदाताओं ने दस्तावेज नहीं पेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed