फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Signature campaign launched for admission in MCA

Faridabad News: एमसीए में प्रवेश के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

Thu, 20 Jul 2023 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched for admission in MCA
बढ़ी हुई फीस कम करवाने के लिए एनएसयूआई ने चलाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो





फरीदाबाद। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एमसीए में दाखिला शुरू करवाने और सभी कोर्स की बढ़ी हुई फीस कम करवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर करके अपनी सहमति दर्ज करवाई।

हस्ताक्षर अभियान एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में चलाया गया। अत्री ने बताया कि हाल ही में विश्वविद्यालय में कुछ नए कोर्स शुरू हुए थे, लेकिन एमसीए में इस वर्ष दाखिले नहीं हो रहे हैं। जब कॉलेज प्रशासन से पूछा तो उन्होंने बताया कि एआईसीटीई की तरफ से मान्यता नहीं मिली है, जिसके कारण इस वर्ष दाखिले नहीं हो सकते। वहीं, एमसीए कोर्स अग्रवाल कॉलेज में भी इसी वर्ष आया है, जिसमें दाखिले हो रहे हैं। कृष्ण अत्री ने यह भी बताया कि इस वर्ष से सभी कॉलेजों की फीस बढ़ा दी गई है, जबकि पूरा प्रदेश बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। सरकार को कॉलेजों के सभी छात्रों की फीस माफ करनी चाहिए, लेकिन यहां तो उल्टा ही हुआ है। इस मौके पर दिनेश कटारिया, आरिफ खान, मनीष चौधरी, केशव चौधरी, संजय खुटेला, प्रेम कौशिक, पुनीत सहरावत, विशाल, सचिन त्यागी, किरण राजपूत, दीपक, कुणाल चौधरी, मोहन, प्रदीप कुमार, मोहित, रजत, चिराग व अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed