{"_id":"5feb64ba8ebc3e3fbf52070c","slug":"shridham-express-stopped-at-old-faridabad-station-on-information-of-bomb-faridabad-news-noi5567639113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम की सूचना पर ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर रोकी गई श्रीधाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम की सूचना पर ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर रोकी गई श्रीधाम एक्सप्रेस
विज्ञापन

फरीदाबाद। दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जबलपुर के लिए मंगलवार दोपहर 2:30 बजे रवाना हुई श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होते ही ट्रेन को ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर रुकवा लिया गया। ट्रेन के रुकने के बाद पुलिस ने सभी यात्रियों को नीचे उतारकर प्लेटफार्म पर खड़ा कर दिया। करीब दो घंटे तक डॉग व बम स्क्वॉयड से जांच के बाद भी पुलिस और आरपीएफ के हाथ कुछ नहीं लगा। ऐसे में सूचना को गलत मानते हुए ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ट्रेन में बम रखे होने की सूचना एक युवक ने दी थी।
ओल्ड फरीदाबाद जीआरपी प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 02173 निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस में एक लाल बैग में बम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर ट्रेन को 3 बजकर 5 मिनट पर ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोक लिया गया। ट्रेन में डॉग व बम स्क्वॉयड की मदद से बोगियों में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी में संदिग्ध बैग बरामद नहीं हुआ। इसके बाद शाम 5 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया। बम की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और एनआईटी थाने की पुलिस भी मौजूद थी। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियों को भी स्टेशन के पास लगा दिया गया था। रेलवे पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाला युवक दिल्ली का रहने वाला है, उससे पूछताछ की जा रही है। युवक ने अपना नाम अंशु बताया है। अंशु का कहना हे कि वह अपने दोस्त को गोवा एक्सप्रेस में छोड़ने के लिए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आया था। इसी दौरान उसने दो युवकों को आपस में ट्रेन में बम रखने की बात करते सुना था।
--
प्लेटफार्म पर हर किसी के चेहरे पर दिखी दहशत
फरीदाबाद। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से श्रीधाम एक्सप्रेस जबलपुर के लिए दोपहर ढाई बजे रवाना हुई थी। ट्रेन ने अभी कुछ ही दूरी का फासला तय किया था कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक लिया गया। ट्रेन के रुकते ही अंदर बैठे यात्रियों को प्लेटफार्म तीन पर हर तरफ पुलिस बल और डॉग व बम स्क्वॉयड का दस्ता दिखा। ये देखकर यात्रियों को किसी अनहोनी की आशंका लग रही थी।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने ट्रेन में बैठे यात्रियों से एक-एक कर बाहर निकलने के लिए कहा, तब तक यात्रियों को सुरक्षा कर्मियों की तरफ से कुछ नहीं बताया गया था। प्लेटफार्म पर आने के बाद यात्रियों को बम की सूचना दी गई। जिसके बाद हर किसी के चेहरे पर दहशत की लकीरे दिख रही थी। यात्रियों के अंदर डर का आलम यह था कि वह प्लेटफार्म से बाहर निकलना चाह रहे थे। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें समझाकर ट्रेन से कुछ दूूरी पर बैठा दिया। करीब दो घंटे बम की तलाशी पूरी होने के बाद यात्रियों को एक लाइन में उनकी बोगी में भेजा जाने लगा तब जाकर यात्रियों के चेहरे पर रौनक वापस आई।
दिल्ली के लक्ष्मीनगर से लड़कियों का एक ग्रुप भोपाल घूमने जा रहा था। बम की सूचना के बाद लड़कियां घबरा गईं। उन्होंने इस बात की सूचना पर मोबाइल पर अपने परिजनों को दी। परिजनों ने भी उन्हें बगैर तलाशी पूरी हुए ट्रेन में न चढ़ने की सलाह दी। बीटेक कर रही अंजना ने बताया कि बम की सूचना से वह घबरा गई थी। हालांकि तलाशी में कुछ न मिलने पर उन्होंने चैन की सांस ली।
वहीं जबलपुर अपने बीमार पिता को देखने जा रहे आलोक अग्रवाल का परिवार भी स्टेशन पर दो घंटे बैठे-बैठे परेशान हो गया था। आलोक ने बताया कि एक बार तो कैब कर दिल्ली वापस लौटने का इरादा कर चुके थे। फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद उन्होंने यात्रा को जारी करने का निश्चय किया।
----
काम हो गया... बस बम फटने की देर है
फरीदाबाद। दिल्ली के करोलबाग का रहने वाला अंशु अपने दोस्तों को दोपहर करीब 2 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पर गोवा एक्सप्रेस में बैठाकर घर जा रहा था। स्टेशन परिसर के बाहर उसने दो लोगों को बता करते सुना कि काम हो गया है, लाल बैग में बम रख दिया है। जो वक्त आने पर फट जाएगा। उन दोनों संदिग्धों की बाते सुनकर अंशु ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 182 पर मामले की सूचना दी। तब तक ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना हो चुकी थी।
ओल्ड फरीदाबाद में ट्रेन की सघन जांच के बाद जीआरपी प्रभारी सूरत पाल ने बताया कि अब अंशु से दोनों संदिग्धों का हुलिया पूछकर स्कैच बनवाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि स्कैच के साथ-साथ निजामुद्दीन स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जाएगा।
घंटों यात्री हुए परेशान
श्रीधाम एक्सप्रेस में चेकिंग की वजह से प्लेटफार्म पर बैठे यात्री परेशान दिखे। यात्रियों का कहना था कि किसी शरारती तत्व की वजह से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि कुछ ऐसे भी यात्री थे, जो ट्रेन की जांच पूरी हुए बगैर अपनी बोगी में बैठने को तैयार नहीं थे। वहीं रेलवे की तरफ से यात्रियों की असुविधा को देखते हुए प्लेटफार्म पर माइक से अनाउंस करवाया जा रहा था। अनाउंसमेंट में यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा के लिए सचेत रहने के लिए संदेश दिया जा रहा था।