{"_id":"6a9b1129816979bdcb00e484","slug":"shri-krishna-janmashtami-celebrated-with-faith-and-enthusiasm-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79219-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आस्था और उमंग से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आस्था और उमंग से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। आश्रम परिसर को फूलों से सजाया गया और भगवान की लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे।
आश्रम के स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के सान्निध्य में मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्म के समय मंदिर में घंटे-घड़ियाल बज उठे और पूरा परिसर हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की और नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की के जयकारों से गूंज उठा।
स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने प्रवचन में कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का तात्त्विक मर्म जीवात्मा का परमात्मा से मिलन है।