फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shraddha and Riddhima won multiple medals in Uzbekistan

Faridabad News: श्रद्धा और रिद्धिमा ने उज्बेकिस्तान में जीते कई पदक

Mon, 13 Oct 2025 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Shraddha and Riddhima won multiple medals in Uzbekistan
श्रद्धा ने दो स्वर्ण जबकि रिद्धिमा ने एक स्वर्ण समेत 4 पदक जीते
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। उज्बेकिस्तान में रविवार को संपन्न हुए किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में शहर की श्रद्धा और रिद्धिमा ने प्रतियोगिता में कई पदक अपने नाम किए। श्रद्धा ने दो स्वर्ण पदक जीते जबकि रिद्धिमा ने एक स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 1 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक अपने नाम किए। यह सभी पदक दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग इवेंट और अलग-अलग किलो ग्राम भारवर्ग में अपने नाम किए।
दोनों खिलाड़ियों ने अपने माता-पिता से बात करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में एक से ज्यादा पदक जीतकर बेहद खुश हैं। बता दें कि यह दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय से निरंतर शानदार प्रदर्शन कर जिले और देश का नाम रोशन कर रही हैं। दोनों इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


किक बॉक्सिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी खिलाड़ियों को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने बताया कि उज्बेकिस्तान गए 24 सदस्यीय भारतीय दल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने नौ स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 11 कांस्य पदक सहित कुल 24 पदक अपने नाम किए। टीम ने विश्व कप पदक तालिका में छठा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed