फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shot himself to avoid encounter, considers Kala Jathedi as his guru

Faridabad News: एनकाउंटर से बचने के लिए खुद को मारी गोली, काला जठेड़ी को मानता है गुरु

Thu, 30 Nov 2023 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Shot himself to avoid encounter, considers Kala Jathedi as his guru
फरीदाबाद। पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी बदमाश कानूनी दांव पेच बखूबी जानता है। खुद को घिरा हुआ देख आरोपी ने पहले अपनी कनपटी पर पिस्टल लगाकर पुलिस को पीछे हटने के लिए कहा, ताकि पुलिस दबाव में आ जाए और वह फरार हो सके। एसटीएफ टीम पीछे नहीं हटी तो आरोपी ने खुद ही अपने पैर में गोली मार ली और फैक्टरी में लगे सीसीटीवी के सामने जाकर गिर गया।
विज्ञापन

आरोपी इतना शातिर है कि पुलिस कैमरे के सामने नीचे गिरे हुए बदमाश का एनकाउंटर नहीं करेगी। घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया जाएगा और तय समय में ही अदालत में पेश करना पड़ेगा। आरोपी कुछ माह पहले पल्ला इलाके में इसी तरह हवाई फायर कर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था। आरोपी को बीके अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर किया गया है। आरोपी गैंगस्टर काला जठेड़ी को अपना आदर्श मानता है। साल 2021 में मनीष की मुलाकात नीमका जेल में बंद काला जठेड़ी से हुई थी। मनीष साल 2020 में एसजीएम नगर में की गई हत्या का मामले में नीमका बंद था।
विज्ञापन

--
ज्ञानेंद्र ने दिया था खुला चैलेंज, हथौड़ों से पीटकर उतारा मौत के घाट
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मनीष पर पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद के थानों में मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट आदि के करीब 14 मामले दर्ज हैं। आरोपी के मुताबिक पलवल निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ भोला नाम के युवक ने उसे खुला चैलेंज दिया था। 12 अप्रैल को ज्ञानेंद्र दोस्तों के साथ सोहना के लाखूवास गांव स्थित एक फार्म हाउस में पार्टी करने गया था। मनीष अपने साथियों के साथ वहां गया और ज्ञानेंद्र को खेतों में घेर लिया। आरोपियों ने लाठी और हथौड़ों से पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। लोगों में अपना भौकाल बनाने के लिए आरोपियों ने उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने भारत असावता, मनीष, रोहित, कपिल पंडित पलवल, राजेश फुलवादी, अजय बेहरोला, आजाद सोहना, ललती गुणनिका सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। इसमें से पुलिस 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एक युवक की हत्या करने की फिराक में पल्ला आया था मनीष
सूत्रों के मुताबिक आरोपी मनीष अपने एक अन्य साथी के साथ पल्ला इलाके में एक युवक की हत्या करने की फिराक में था। आरोपी के पास 30 एमएम की पिस्टल व अन्य हथियार थे। दूसरा आरोपी पुलिस की भनक लगते ही मौका देखकर भाग निकला। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है कि वह किसकी हत्या करने आया था। हथियार कहां से लाया और किसने यहां छिपने में मदद की थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed