फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Shortage of employees in roadways depot, having to do double duty

Faridabad News: रोडवेज डिपो में कर्मचारियों की कमी, करनी पड़ रही डबल ड्यूटी

Sun, 29 Sep 2024 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Shortage of employees in roadways depot, having to do double duty
विज्ञापन

कर्मचारियों को आदेश, कपड़े व अन्य जरूरी सामान अपने साथ रखें
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रोडवेज डिपो में कर्मचारियों की कमी के कारण लंबे रूट पर ड्यूटी करके आने वाले कर्मचारियों को लोकल रूट पर डबल ड्यूटी करनी पड़ रही है। जिसकाे लेकर उच्च अधिकारियों की ओर कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं कि कपड़े व अन्य जरूरी सामान अपने साथ रखें। क्योंकि कर्मचारी को कभी भी किसी भी रूट पर ड्यूटी करने के लिए भेजा जा सकता है।
डिपो से हर रोज करीब 150 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। जिसमें लंबे रूट की बसें भी शामिल हैं। यह बसें चंडीगढ़, बैजनाथ, हरिद्वार, आगरा, पंचकूला, शिमला, हल्द्वानी आदि रूटों पर चलाई जाती हैं। इन सभी रूटों से आने वाले चालकों और परिचालकों को 12 से 15 घंटे का रेस्ट दिया जाता है। लेकिन इन दिनों डिपो में चालक व परिचालकों की कमी के कारण लंबे रूट से आने वाले कर्मचारियों से डबल ड्यूटी करवाई जा रही है। लंबे रूट से आने वाले कर्मचारियों को अब एक लोकल रूट पर चक्कर लगाने को कहा जाता है ताकि लोकल रूट पर जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

ड्यूटी इंचार्ज राम खिलाड़ी ने बताया कि चालक व परिचालकों की कमी के कारण कई बार दिन के समय लोकल रूट का चक्कर मिस हो जाता है जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी होती है। इसी वजह से उच्च अधिकारियों की ओर से आदेश दिए गए हैं कि जरूरत पड़ने पर लंबे रूट से आने वाले कर्मचारियों को लोकल रूट पर भेजा जा सकता है। जिसके चलते कर्मचारी अपने साथ एक से दो जोड़ी कपड़े व अन्य जरूरत का सामान जरूर लेकर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed