{"_id":"69de799bf5338ec28407565b","slug":"shaurya-bansal-played-a-stormy-innings-reyansh-took-3-wickets-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67452-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शौर्य बंसल ने खेली तूफानी पारी, रेयांश ने चटकाए 3 विकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शौर्य बंसल ने खेली तूफानी पारी, रेयांश ने चटकाए 3 विकेट
विज्ञापन
डब्ल्यूसीएल ने डीपीएस अकादमी को पांच विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंदर फागना मैदान पर अंडर-12 डे-नाइट टूर्नामेंट में शौर्य बंसल के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत डब्ल्यूसीएल ने डीपीएस अकादमी को 5 विकेट से शिकस्त दी। शौर्य की नाबाद 79 रन की पारी ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीपीएस अकादमी की टीम ने 30 ओवरों में 9 विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 56 रन के स्कोर पर 3 मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। हर्षित और आदर्श ने 24-24 रन का योगदान देकर पारी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रेयांश अरोड़ा ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाबी पारी में डब्ल्यूसीएल के शौर्य बंसल ने 57 गेंदों पर 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 79 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। हरमनदीप ने 34 रन बनाए। डब्ल्यूसीएल ने 25.2 ओवर में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डीपीएस की ओर से यश लखानी ने 16 रन देकर दो विकेट झटके।