{"_id":"68fa7545b9d58ccdac0aa0d6","slug":"sewer-water-problem-on-railway-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54149-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेलवे रोड पर सीवर के पानी से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेलवे रोड पर सीवर के पानी से परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे रोड पर भरे सीवर के पानी ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई दिनों से सड़क पर जमा गंदा पानी अब सड़ने लगा है, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैल गई है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोग नाक पर रूमाल रखकर निकलने को मजबूर हैं।
राहगीर मनोज ने बताया कि यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है। कई बार प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि काफी समय से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
स्थानीय निवासी सुरेश ने बताया कि सीवर का पानी भरे रहने से लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। दुर्गंध और गंदगी के चलते आसपास रह रहे लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। हमारे रिश्तेदार हमारे घर आने में में कतराते हैं।
विज्ञापन
रेलवे रोड से सटे ओल्ड रेलवे स्टेशन से रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में गंदगी और दुर्गंध के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सीवर की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके।