{"_id":"64cfdbf3209f6f616e0dab67","slug":"seven-year-old-dies-after-being-crushed-by-a-truck-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10837-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रक से कुचलकर सात साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रक से कुचलकर सात साल के मासूम की मौत
Sun, 06 Aug 2023 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर सात वर्षीय मासूम की मौत
ग्रीन फील्ड काॅलोनी में हादसा, घर के बाहर सड़क पर चला रहा था साइकिल
एक अन्य हादसे में युवक का पैर कुचला, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड काॅलोनी में डंपर की टक्कर से सड़क पर साइकिल चल रहे सात वर्षीय बच्चे आदि की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों ने डंपर का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। ग्रीन फील्ड काॅलोनी निवासी आदि पुष्प विहार, साकेत, नई दिल्ली स्थित स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। रविवार सुबह वह घर के पास सड़क पर साइकिल चला रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
दूसरे मामले में अजरौंदा चौक पर तेज रफ्तार डंपर चालक ने साइकिल सवार का पैर कुचल दिया। कृष्णा काॅलोनी सेक्टर-20बी निवासी रविंदर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ओल्ड फरीदाबाद स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। शनिवार रात करीब नौ बजे वह साइकिल से फैक्ट्री की तरफ जा रहा था। अजरौंदा चौक के पास एक चालक ने ट्रक अचानक से मोड़ दिया। इससे ट्रक का पहिया रविंदर के टखने और पंजे को कुचलता हुआ चला गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। राहगीरों ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने चालक की पहचान ओमबीर के रूप में की है।