फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seven trains passing through Faridabad were cancelled.

Faridabad News: फरीदाबाद से गुजरने वाली सात ट्रेनें रहीं रद्द

Sun, 11 Oct 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Seven trains passing through Faridabad were cancelled.
लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के चलते शनिवार को रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनें रद्द रहीं। वहीं दो एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे देरी से चली और एक ट्रेन का मार्ग भी परिवर्तन किया गया। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। जिसको लेकर बड़ी संख्या में युवाओं के यहां आने की संभावना थी। लोगों को प्रदर्शन के कारण किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। निरस्त होने वाली ट्रेनों में पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू (64015), शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू (64016), गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू (64904), नई दिल्ली-पलवल महिला विशेष ईएमयू (64492), नई दिल्ली-कोसीकलां ईएमयू (64082), शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू (64910) और धौलपुर-नई दिल्ली ईएमयू (64073) शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

फरीदाबाद जीआरपी के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि दिल्ली में प्रदर्शन के कारण यात्रियों को यातायात जाम और रेल सेवाओं में बदलाव की आशंका के बीच अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सफर शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा या एनटीईएस पर ट्रेन की ताजा स्थिति जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed