{"_id":"68b87b3a4eaf082eca04a64a","slug":"seven-players-of-the-district-shine-in-national-and-international-games-in-august-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50517-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अगस्त में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में छाए जिले के सात खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अगस्त में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में छाए जिले के सात खिलाड़ी
विज्ञापन
- विभिन्न खेलों में जीते 4 अंतरराष्ट्रीय और 3 राष्ट्रीय पदक
गौरव मिश्रा
फरीदाबाद। पिछला महीना जिले के कई खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रहा। इसमें शहर के खिलाड़ियों ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदकों को मिलाकर एक माह में कुल 8 पदक अपनी झोली में डाले। विशेष बात यह रही कि इनमें से 5 पदक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शामिल रहे।
मोहित डागर ने दो अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए। आनंदिता उपाध्याय, आदर्श सिंह और बल्लभगढ़ के अनमोल जैन के नाम एक-एक पदक रहा। वहीं, राष्ट्रीय पदकों में अविशी यादव, सान्वी चौहान और महज 10 साल की कायरा ने एक पदक अपने नाम किया।
बता दें कि अविशी और सान्वी एक खेल से आती हैं। दोनों ने हिमाचल प्रदेश में हुई राष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी पाई है। कायरा ने ताइक्वांडो में अपनी कला दिखाते हुए कांस्य पर कब्जा जमाया हैं। इसके अलावा अंतररराष्ट्रीय स्तर पर मोहित ने कनाडा में जाकर अपनी शानदार तीरंदाजी से कम्पाउंड राउंड टीम प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण और मिक्स्ड इवेंट में रजत पादक हासिल किया था। वहीं आनंदिता ने चीन में जाकर पहला स्थान हासिल किया था। जिले के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनमोल जैन और आदर्श सिंह ने कजाकिस्तान में संपन्न हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
पदक जीतकर घर लौटने पर सभी खिलाड़ियों का जोर-शोर से सम्मान किया गया। बता दें कि पदक जीतने के बाद लगभग सभी खिलाड़ियों का लक्ष्य पिछले मुकाबलों को भूलकर आगामी मुकाबलों पर है। उन्होंने कहा यह सिर्फ एक पड़ाव है। आगे लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व करना है।