फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seven arrested for cyber fraud

Faridabad News: साइबर ठगी के आरोप में सात गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested for cyber fraud
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगी के आरोप में सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए इन्हें काबू किया गया है।
आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे, टेलीग्राम टास्क, विदेश में नौकरी दिलाने और गैस कनेक्शन काटने का झांसा देकर ठगी की थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। पहले मामले में शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 38.75 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी शैलेंद्र शर्मा राजस्थान, अजमेर का रहने वाला है। इसने सुरेश का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को दिया था, जिसमें ठगी के 10 लाख रुपये आए थे। सुरेश को मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शैलेंद्र को तीन दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-16ए निवासी व्यक्ति ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में टेलीग्राम टास्क के नाम पर 4.53 लाख की ठगी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में राजस्थान दौसा के रहने वाले राहुल मीणा व संतोष कुमार मीणा शामिल हैं। संतोष ने राहुल का खाता लेकर ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे। दोनों आरोपी बीए के छात्र हैं और इन्हें तीन दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-70 निवासी व्यक्ति ने दी थी।
तीसरे मामले में गैस कनेक्शन काटने का झांसा देकर 1.57 लाख की ठगी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी समीर अंसारी झारखंड, गिरीडीह का निवासी है। आरोपी ने ठगों को सिम मुहैया कराई थी। आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ये शिकायत निजी कंपनी में नौकरी करने वाले व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में दी थी।

चौथे मामले में विदेश भेजने और वहां नौकरी दिलाने के नाम पर 1.19 लाख की ठगी के आरोप में महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में यूपी, मुज्जफरनगर निवासी साजिद, आरिफ खान व एक महिला शामिल हैं। आरिफ खान अब राजस्थान, जयपुर में रह रहा है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने दिल्ली, गोविंदपुरी में ऑफिस बनाया हुआ है। ये समय-समय पर अपना ऑफिस बदलते हैं। महिला आरोपी के खाते में ठगी के 40 हजार रुपये आए थे। तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed