फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seriously injured for protesting against playing loud music in the car

Faridabad News: कार में तेज म्यूजिक बजाने का विरोध करने पर गंभीर रूप से किया घायल

Tue, 15 Apr 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Seriously injured for protesting against playing loud music in the car
पीड़ित के भाई को भी कार से कुचलने का किया प्रयास, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी 1 एरिया के जे ब्लॉक में देर रात कार सवार एक व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर हंगामा किया। कार में तेज म्यूजिक बजाने का विरोध करने पर आरोपियों ने यहां रहने वाले जगदीश चोपड़ा पर ईंट व बैट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घर के बाहर खड़ी कार के शीशे भी आरोपियों ने तोड़ दिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि घायल की बहन के बयान पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम अब रंजिश के कारण का पता लगा रही है।

पुलिस को ये शिकायत एनआईटी 1 की रहने वाली महिला मंजू भाटिया ने दी है। इनका कहना है कि रविवार देर रात लगभग 3 बजे इनके भाई जगदीश चोपड़ा के घर के बाहर नरेश उर्फ कालू भाटिया अपने छोटे बेटे अभय के साथ कार में तेज आवाज में म्यूजिक बजा हंगामा कर रहे थे। जगदीश ने रोकने का प्रयास किया तो गाली-गलौज कर वे चले गए। फिर अल-सुबह लगभग साढ़े 4 बजे आरोपी दो कार में सवार होकर आए। दूसरी कार में नरेश का बेटा गोल्डी था। आरोपियों ने जगदीश के घर के दरवाजे पर ईंट मारी। जगदीश ने दरवाजा खोला तो तीनों ने मिलकर उसे पीटा। जगदीश के सिर पर शराब की बोतल मारी। घर में रखा क्रिकेट बैट उठाकर भी जगदीश के सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर घायल हालत में ही उसे घसीटकर आरोपी बाहर ले गए और ईंट से कई वार किए। बाहर खड़ी इनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

जगदीश के बेटे मयंक ने परिचित को कॉल कर बुलाया और जगदीश को इलाज के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे ईएसआई अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि बीके अस्पताल में आरोपियों ने जगदीश के भाई को कार से टक्कर मार कुचलने का प्रयास किया। जिससे उसके पैर में चोट लगी। मामले में महिला के बयान पर कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed