{"_id":"6124d49f8ebc3e79aa1c2fca","slug":"selfie-points-will-be-made-on-the-streets-of-smart-city-faridabad-news-noi6007105170","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी की सड़कों पर बनेंगे सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी की सड़कों पर बनेंगे सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर स्मार्ट सिटी की सड़कों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके लिए बड़खल रोड और सेक्टर-21डी सहित दो सड़कों को चिन्हित किया गया है। इन सड़कों के लंबे स्ट्रेच को सेल्फी जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। मार्ग पर बैठने के लिए सुंदर कुर्सियां लगाई जाएंगी। साथ ही प्वाइंट पर सेल्फी भी ले सकेंगे।
औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के कुछ हिस्से को स्मार्ट बनाने का काम किया जा रहा है। इनमें सेक्टर-21 और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का क्षेत्र सेक्टर-28 और बड़खल-अनखीर रोड शामिल हैं। यहां सड़कें नए सिरे से बनाई जा रही है। बारिश के पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण किया जा रहा है। सड़कों के किनारे पार्किंग व सुंदर फुटपाथ का काम जारी है। इसके साथ अत्याधुनिक तकनीक की स्ट्रीट लाइटें और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सड़क पर भारी वाहनों के अलावा साइकिल, रिक्शा और ऑटो चालकों के लिए अलग-अलग लेन बनाई जा रही है।
वर्जन
सड़कों के सुंदरीकरण का काम जारी है। इसके अलावा साइकिल कॉरिडोर, फुटपाथ बनाया जा रहा है। लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई जा रही है। कुछ जगहों पर जहां बेहतर ग्रीनरी होगी है, वहां सेल्फी प्वाइंट और फव्वारे भी लगाए जाएंगे। - डॉ. गरिमा मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फरीदाबाद स्मार्ट