फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Security wall to be built in Aravali forest area

Aravali: अरावली वन क्षेत्र में बनेगी सुरक्षा दीवार, सीसीटीवी से होगी निगरानी, जानिए क्या है पूरी योजना

Mon, 01 Jun 2026 11:05 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Mon, 01 Jun 2026 11:05 PM IST
सार

अरावली वन क्षेत्र में वन विभाग सीसीटीवी कैमरे लगाने और संवेदनशील हिस्सों में सुरक्षा दीवार बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए वन विभाग ने मास्टर प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन
Security wall to be built in Aravali forest area
अरावली क्षेत्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अरावली वन क्षेत्र में बढ़ रही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए वन विभाग अब निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने जा रहा है। विभाग ने वन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने और कई संवेदनशील हिस्सों में सुरक्षा दीवार बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। विभाग का कहना है कि इन कदमों से अवैध निर्माण, कचरा फेंकने, पेड़ों की कटाई और जंगल में आग लगाने जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बड़खल, सूरजकुंड रोड, अनंगपुर और मेवला महाराजपुर क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध निर्माण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद विभाग ने जून और जुलाई में बड़ी कार्रवाई करते हुए 240 से ज्यादा फार्महाउस, बैंक्विट हॉल और मैरिज गार्डन को तोड़ दिया था। फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण कार्रवाई रुकी हुई है, लेकिन इसके बावजूद वन क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार आसपास की कई कंपनियों और रिहायशी कॉलोनियों की ओर से अरावली वन क्षेत्र में लगातार कचरा फेंका जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि वन्य जीवों के रहने और भोजन के प्राकृतिक क्षेत्र भी प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती इन समस्याओं को देखते हुए विभाग ने अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है।

विज्ञापन

इस योजना के तहत वन क्षेत्र की सीमाओं पर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी, ताकि अतिक्रमण और अवैध निर्माण को रोका जा सके। साथ ही वन्य जीवों को सड़कों पर आने से रोकने का भी प्रयास किया जाएगा। अक्सर पानी और भोजन की तलाश में वन्य जीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच जाते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। विभाग वन क्षेत्र में जाने वाले कुछ रास्तों को भी बंद या खोदने की तैयारी में है, ताकि निर्माण सामग्री लेकर वाहन अंदर प्रवेश न कर सकें। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो सके।

वन क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। गैरकानूनी गतिविधियों पर रोग लगाने के लिए दीवार बनाई गई है, इससे काफी हद तक अतिक्रमण पर रोक लगाई जा सकी है। कैमरे लगाने का भी प्रपोजल अधिकारियों को भेजा गया है। - झलकार उयके, जिला वन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed