{"_id":"691233cd203752aa550a9e84","slug":"security-strengthened-in-sector-17-by-installing-92-high-definition-cameras-vipul-goyal-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55447-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-17 में 92 हाई डेफिनेशन कैमरे स्थापित कर की गई सुरक्षा मजबूत : विपुल गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-17 में 92 हाई डेफिनेशन कैमरे स्थापित कर की गई सुरक्षा मजबूत : विपुल गोयल
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने सेक्टर-14 स्थित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद के सर्वांगीण विकास यात्रा को निरंतर गति देते हुए हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-14 स्थित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर-86, साईं कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में सीवर, टाइल्स एवं सड़क निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इन कार्यों पर कुल 1.56 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गोयल ने सेक्टर 17 में लगाए गए हाई डेफिनेशन कैमरों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार प्राप्त होगा और क्षेत्र में आवागमन तथा स्वच्छता व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास को आगे बढ़ाना है, ताकि हर नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हों।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद को आधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नागरिक सुरक्षा और निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए सेक्टर-17 में 92 हाई डेफिनेशन कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों से न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि यातायात प्रबंधन एवं अपराध नियंत्रण में भी सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा विकास हमारा संकल्प है।
विज्ञापन
गोयल ने बताया कि शहर में स्वच्छता, सीवर लाइन, जल निकासी, सड़क चौड़ीकरण एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर अनेक परियोजनाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।