{"_id":"63065c007ceeb502dd2c86ce","slug":"security-beefed-up-route-diversion-leaves-people-sweating-faridabad-news-noi666632667","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा चाक-चौबंद, रूट डायवर्जन से लोगों के पसीने छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा चाक-चौबंद, रूट डायवर्जन से लोगों के पसीने छूटे
विज्ञापन
अमृता अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर अंदर पंडाल में जाने के लिए धक्का मुक्की करते लोग।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फरीदाबाद आगमन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद रही है। सड़कों पर यातायात पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस कर्मी तैनात रहे। ट्रैफिक लाइटों को कुछ घंटों को बंद कर दिया गया। उनकी जगह पुलिस कर्मचारियों ने स्वयं सड़कों पर यातायात व्यवस्था संभाली। वीआईपी मुवमेंट के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही करीब छह घंटे के लिए बंद रही। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पांच मिनट की दूरी तय करने में उन्हें आधे घंटे का समय लगा।
पीएम नरेंद्र मोदी के सड़क मार्ग या मेट्रो से फरीदाबाद पहुंचने की संभावना थी। इसके लिए बड़खल रोड व तिरंगा स्मार्ट रोड को वीवीआईपी श्रेणी में रखा गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर बाईपास व आगरा नहर रोड पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। दिल्ली की सीमा से सटे पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशनों को सुबह नौ बजे ही बंद करवा दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर बदरपुर बॉर्डर के समीप दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।
सड़कों पर दिनभर जूझते रहे वाहन चालक
प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से ग्रेटर फरीदाबाद पहुंचने की सुगबुहाट को लेकर प्रशासन की तरफ से सेक्टर-28 स्थित स्मार्ट रोड रिजर्व कर दिया गया। इस सड़क को सुबह नौ बजे बंद कर दिया गया। ऐसे में दिल्ली के प्रह्लादपुर, संगम विहार, खानपुर, शूटिंग रेंज, दयालपुर, अनंगपुर, चार्म्सवुड आदि क्षेत्रों में रह रहे लोगों को बड़खल से बाइपास व ग्रेटर फरीदाबाद जाने में परेशानी हुई। उन्हें सुबह करीब नौ बजे तक ओल्ड फरीदाबाद, एनएचपीसी आदि से होकर गंतव्य तक पहुंचने कहा जा रहा था। हालांकि सुबह नौ बजे बाद रूट को हल्के वाहनों के लिए खोला गया।
विज्ञापन
जाम ने निकाला पसीना
कामकाजी दिन होने की वजह से बुधवार सुबह लोग ड्यूटी के लिए निकले, लेकिन उन्हें बाइपास स्थित सेक्टर-29 में जाम का सामना करना पड़ा। वीआईपी मूवमेंट की वजह से चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी काफी समय तक दिल्ली की ओर व बाइपास से बल्लभगढ़ की ओर जाने वाले रूट पर वाहनों को रोकते नजर आए।
मुख्य सड़क से गली तक पुलिस का कड़ा पहरा
प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पूरे शहर में करीब 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहे। आगरा नगर किनारे बसी कॉलोनियों, गांवों, सेक्टरों की हर गली चौक चौराहों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इसके अलावा पीसीआर व बाइक से पुलिस गश्त करती नजर आई। सेक्टर-88 के आसपास स्थित करीब 10 गांवों के रूट को आंशिक रूप से बंद किया गया था। इन गांवों के रूट को खेड़ीपुल व बीपीटीपी पुल से डायवर्ट किया गया था। ऐसे में इन गांवों में रह रहे लोगों को बाइपास व राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने के लिए तीन से चार किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ा।