फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Security audit of 1,200 CCTV cameras in Faridabad started

Faridabad News: फरीदाबाद के 1200 सीसीटीवी कैमरों का सुरक्षा ऑडिट शुरू

Thu, 02 Apr 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Security audit of 1,200 CCTV cameras in Faridabad started
जासूसी नेटवर्क के इनपुट के बाद हाई अलर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गाजियाबाद में पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा होने के बाद फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि दुश्मन देश के हैंडलर स्थानीय सीसीटीवी कैमरों के जरिये संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर सकते हैं। इसी खतरे को देखते हुए डीसीपी क्राइम हिमाद्रि कौशिक के निर्देश पर शहर में लगे करीब 1200 सरकारी और हजारों निजी सीसीटीवी कैमरों का सुरक्षा ऑडिट शुरू कर दिया गया है।

पुलिस का मुख्य फोकस इस बात पर है कि कहीं किसी तीसरे पक्ष या बाहरी देश के पास इन कैमरों का लाइव एक्सेस तो नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, विशेष रूप से चाइनीज कंपनियों के कैमरों की सूची तैयार की जा रही है, क्योंकि तकनीकी रूप से इनके हैक होने या डेटा लीक होने की संभावना अधिक रहती है। गाजियाबाद के मामले में यह सामने आया था कि आरोपियों ने संवेदनशील स्थानों की फुटेज विदेशों में बैठे अपने आकाओं को भेजी थी, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया था।
विज्ञापन


शहर के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में लगे कैमरों का भौतिक सत्यापन करें। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मेट्रो स्टेशन, धार्मिक स्थलों और प्रमुख बाजारों में लगे कैमरों की दिशा और उनके सर्वर की सुरक्षा जांची जा रही है। पुलिस यह भी सुनिश्चित कर रही है कि रिकॉर्डिंग सुरक्षित सर्वर पर स्टोर हो रही है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब 1200 कैमरे मुख्य चौराहों पर लगे हैं। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों और निजी संस्थानों में हजारों कैमरे संचालित हैं। पुलिस अब इन सभी का एक केंद्रीकृत डेटा तैयार कर रही है ताकि आवश्यकता पड़ने पर इन्हें सुरक्षित रूप से कंट्रोल रूम से जोड़ा जा सके। डीसीपी क्राइम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान एहतियात के तौर पर चलाया जा रहा है ताकि फरीदाबाद का सुरक्षा घेरा पूरी तरह अभेद्य रहे और कोई भी बाहरी शक्ति हमारे डेटा में सेंध न लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed