{"_id":"667ebebf7616e5e98e0f533a","slug":"security-arrangements-made-in-the-court-premises-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26755-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: न्यायालय परिसर में किए सुरक्षा के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: न्यायालय परिसर में किए सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन
अमर उजाला खबर का असर
-- -- -- -- -- --
-परिसर के प्रत्येक द्वार पर 10 मेटल डिटेक्टर और 11 हाथ में पकड़ने योग्य मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2 स्थायी सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त किया गया है। परिसर के प्रत्येक द्वार पर 10 मेटल डिटेक्टर और 11 हाथ में पकड़ने योग्य मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई गई हैं। अमर उजाला ने कुछ दिन पहले न्यायालय में सुरक्षा की ओर से ध्यान आकृष्ट करते हुए खबर दी थी। अब जिला प्रशासन ने इस पर कार्रवाई की है।
न्यायालय परिसर में 5-5 सुरक्षाकर्मियों को हथियारों के साथ 24 घंटे के लिए तैनात किया गया है। परिसर की सुरक्षा को देखते हुए 10 डोरफ्रेम मेटल डिटेक्टर व 11 हाथ में पकड़ने वाले मेटल डिटेक्टर मशीन उपलब्ध कराई गई हैं, जो सुचारू रूप से चल रही हैं। न्यायालय में आने वाले सभी लोगों की चेकिंग मेटल डिटेक्टर मशीन से की जा रही है। परिसर के मुख्य द्वार पर ही लोगों के बैग आदि को भी चेक किया जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पुलिस इसकी मॉनिटरिंग भी करती है। इसके अतिरिक्त अपराध शाखा कर्मचारी भी सादे कपड़ों में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किए गए हैं।