{"_id":"6817c148b421733243023691","slug":"sector-8-has-heaps-of-garbage-everywhere-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42818-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर- 8 में जगह- जगह लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर- 8 में जगह- जगह लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, लोगों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-8 में गंदगी के कारण निवासी परेशान हैं। सेक्टर में जगह- जगह कूड़े के ढेर लोगों के लिए बीमारी का सबब बने हुए हैं। जिसका समाधान नहीं हो रहा है। यहां सेक्टर- 8 सर्वोदय अस्पताल के पास हुडा की खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा फेंका जा रहा है। कूड़े को आए दिन खुले में जलाया जा रहा है। जिससे उठने वाला धुआं लोगों के लिए सांस की बीमारी, फेफड़ों में संक्रमण और आंखों में जलन जैसी परेशानियां पैदा कर रहा है। लोग कूड़े के साथ- साथ गोबर भी फेंक जाते हैं। अधिक दुर्गंध के कारण निवासियों और निकलने वाले लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
निवासियों का कहना है कि हमारी ओर से लगातार आवाज उठाने पर प्रशासन ने हरकत में आते हुए 2 मई 2025 को अतिक्रमण हटाने की एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान क्षेत्र से झुग्गियां हटाई गईं और डेयरी संचालकों की गाय-भैंस को भी हटा दिया गाय। लेकिन, समस्या अभी भी बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि हुडा की ओर से कब्जा मुक्त कर जमीन को सुरक्षित किया जाए। प्लास्टिक व कूड़ा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
लोगों से बातचीत
सेक्टर में अस्पताल के पास लगभग 200 फीट लंबी सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है, जिससे न केवल आने-जाने में कठिनाई होती है, बल्कि बारिश के दौरान हालात और बदतर हो जाते हैं। - वेद प्रकाश
विज्ञापन
--
जलभराव को लेकर निवासी नगर निगम को कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। - नंदिनी रावल, निवासी
--
क्षेत्र में जो पानी आ रहा है, वह पीने योग्य नहीं है। कई बार उसमें सीवर का पानी मिल जाने से बदबू भी आती है। - सुरेश सिंगला
--
प्रशासन को दिखावे से हटकर जमीनी स्तर पर कार्य करना चाहिए। सेक्टर में साफ- सफाई होनी चाहिए। - नीतू चौहान