Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sector 2 to receive a polyclinic as a New Year gift

Faridabad News: नए साल में मिलेगी सेक्टर-2 में पॉलीक्लिनिक की सौगात

Sat, 07 Nov 2026 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sector 2 to receive a polyclinic as a New Year gift
बिल्डिंग का स्ट्रक्चर तैयार, 30 बेड के अस्पताल में फिनिशिंग का काम बाकी
विज्ञापन

करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही दो मंजिला बिल्डिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-2 में मार्केट के सामने बनाए जा रहे 30 बेड के पॉलीक्लिनिक की बिल्डिंग का स्ट्रक्चर लगभग तैयार हो चुका है। अब यहां फिनिशिंग का काम बाकी है। उम्मीद है कि नए साल के शुरुआती महीनों में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) इसे संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग को सौंप देगा। पॉलीक्लिनिक शुरू होने से सेक्टर-2 सहित आसपास की कॉलोनियों और गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।



करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर बनाए जा रहे इस पॉलीक्लिनिक की आधारशिला जुलाई 2023 में रखी गई थी। उसी साल के अंत में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। शुरुआत में इसे एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से निर्माण में देरी होती रही। अब दो मंजिला बिल्डिंग का ढांचा तैयार हो चुका है और फिनिशिंग का काम तेजी से पूरा करने की तैयारी है। इसके निर्माण पर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




बिल्डिंग में डॉक्टरों के क्लिनिक, फार्मेसी स्टोर, एक्सरे रूम, लेबर रूम, ईसीजी रूम, डेंटल क्लिनिक, लैब, ऑपरेशन थियेटर, वार्ड और रिकवरी रूम सहित कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए तीन कमरे, आयुष डॉक्टर रूम, इंजेक्शन व ड्रेसिंग रूम, नर्सिंग स्टेशन, सैंपल कलेक्शन रूम, रिसेप्शन, कैंटीन और अन्य जरूरी सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिलहाल सेक्टर-2 और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल जाना पड़ता है। पॉलीक्लिनिक शुरू होने से उन्हें स्थानीय स्तर पर ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी। एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया ने बताया कि पॉलीक्लिनिक की बिल्डिंग का ढांचा तैयार हो चुका है। अब फिनिशिंग का काम जल्द पूरा कराया जाएगा। नए साल के शुरुआती महीनों में निर्माण कार्य पूरा कर इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed