{"_id":"611fe75d8ebc3e7a23457f2c","slug":"sdm-accused-of-indecency-with-lawyers-faridabad-news-noi6002271147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम पर वकीलों से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम पर वकीलों से अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
बल्लभगढ़। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए चीफ सेक्रेटरी और बार काउंसिल हरियाणा समेत सीएम विडो में शिकायत दी है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि एसडीएम ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दलाल शब्द का प्रयोग किया। वहीं, उसके बाद भी एसडीएम ने माफी नहीं मांगी है। उपायुक्त के तहसील दौरे के समय भी अधिवक्ताओं ने उनसे एसडीएम की शिकायत की।
बल्लभगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरबीर कपिश्या ने बताया कि कुछ दिनों से तहसील में जलभराव से लेकर इंटरनेट और वाहनों की पार्किंग का मसला गरमाया हुआ है। बृहस्पतिवार को वकील एसडीएम से मिलने उनके ऑफिस में पहुंचे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। कुछ समय बाद अधिवक्ता एक बार फिर एसडीएम से मिलने गए। आरोप हैं कि उसी दौरान गुस्से में आकर एसडीएम ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दलाल तक कह डाला। जिसके बाद वकील वापस लौट आए।
शुक्रवार को बार एसोसिएशन ने अपना मोर्चा खोल दिया और एसडीएम के खिलाफ प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी और प्रदेश बार काउंसिल में शिकायत पत्र लिखा। वहीं, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं इस बारे में एसडीएम से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।