फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Scooter rider hits person standing by the roadside; person injured.

Faridabad News: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, घायल

Thu, 30 Jul 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Scooter rider hits person standing by the roadside; person injured.
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में मथुरा-दिल्ली मार्ग पर स्कूटी सवार ने कंपनी स्टाफ को छोड़कर लौट रहे चालक को टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक के पैर और माथे में चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर घायल को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। अगवानपुर निवासी सुशील कुमार ने शिकायत में बताया कि 22 जुलाई की रात वह गाड़ी से सेक्टर-17 फरीदाबाद में कंपनी स्टाफ को छोड़कर मथुरा-दिल्ली मार्ग से घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे वह सराय थाना क्षेत्र में जलसा शराब ठेके के पास पहुंचा और गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर शौच के लिए चला गया। वापस लौटते समय हादसा हुआ। स्कूटी चालक की पहचान विवेक निवासी गांव लड़कपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि स्कूटी चालक का मेडिकल कराया गया, जिसमें चिकित्सक ने शराब की गंध आने की पुष्टि की। घायल सुशील कुमार के बयान के आधार पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed