फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   School operators should update Form-6 details on their website and notice board.

Faridabad News: स्कूल संचालक वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर अपडेट करें फार्म-6 का ब्यौरा

Sat, 04 Apr 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
School operators should update Form-6 details on their website and notice board.
जानकारी साझा न करने पर अभिभावक एकता मंच ने जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के निजी स्कूल फार्म 6 जमा करने को लेकर मनमानी कर रहे हैं। इस पर अभिभावक एकता ने रोष जताया है। संगठन का कहना है कि स्कूल संचालकों को वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर फार्म 6 की जानकारी अपडेट करनी चाहिए। इसके साथ ही शिक्षा निदेशक को प्रस्तावित फीस व फंड्स का ब्योरा व अन्य सभी जानकारी की जांच पड़ताल करनी चाहिए।

मंच के प्रदेश महासचिव और फरीदाबाद निवासी कैलाश शर्मा और प्रदेश लीगल एडवाइजर एडवोकेट बीएस बिरदी ने कहा है कि शिक्षा विभाग की अधिसूचना में स्पष्ट लिखा हुआ है कि स्कूल संचालकों को फॉर्म 6 में फीस का ब्यौरा साफ-साफ लिखना चाहिए। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि वह अपने अध्यापक व कर्मचारियों को कितनी तनख्वाह दे रहे हैं और आगे कितनी बड़ी हुई तनख्वाह देना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूलों पास कितना रिजर्व व अतिरिक्त फंड है, उसकी भी जानकारी देनी चाहिए। वर्तमान सत्र में वे छात्रों को क्या-क्या सुविधाएं दे रहे हैं और आगे क्या-क्या सुविधाएं देना चाहते हैं, इसके बारे में बताना चाहिए। मंच के सदस्यों का आरोप है कि स्कूल संचालक फार्म 6 में ये जानकारी छुपाते हैं या फिर साझा नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के सदस्यों का कहना है कि निदेशालय को इसकी जांच करनी चाहिए, उसके बाद फीस बढ़ाने की अनुमति देनी चाहिए। सदस्यों का कहना है कि शिक्षा निदेशक पिछले 5 सालों से ऐसा नहीं कर रहे हैं। स्कूल संचालकों ने अपनी मर्जी से जितनी फीस बढ़ा दी उसी को स्वीकृति दे देते हैं।

गौरतलब हैं कि जिले के 303 निजी स्कूलों ने अभी तक फार्म 6 की जानकारी विभाग के साथ साझा नहीं की है। इस संबंध में स्कूलों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed