फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   School heads will face action for distributing expired food items in the mid-day meal.

Faridabad News: मिड डे मील में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री बांटने पर विद्यालय के मुखिया पर होगी कार्रवाई

Mon, 23 Feb 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
School heads will face action for distributing expired food items in the mid-day meal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में मिड डे मील के तहत वितरित की जाने वाली मिल्की बार, पिन्नी और इंस्टेंट खीर को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार अब किसी भी खाद्य सामग्री को विद्यार्थियों में बांटने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट की अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले विद्यालय के मुखिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हाल ही में कुछ विद्यालयों में एक्सपायरी डेट पार कर चुकी मिल्की बार बांटने की सूचना विभाग को मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और सभी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश जारी किए। जिले के करीब 75 हजार विद्यार्थी मिड डे मील योजना का लाभ उठा रहे हैं, ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला प्रधान चतरसिंह ने बताया कि हमने जिले के सभी विद्यालयों में सोशल मीडिया के माध्यम से यह सूचना जारी की थी कि मिड डे मील का कोई भी उत्पाद एक्सपायर होने के बाद न बांटा जाए। हालांकि कुछ विद्यालयों में एक्सपायर मिल्की बार बांटने की सूचना विभाग को मिली थी। इसी को लेकर यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो यह अध्यापकों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed